क्या प्याज का रस वाकई में बालों का झड़ना कम कर सकता है?

आयुर्वेद के अनुसार प्याज का रस औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो बालों को गहरा पोषण प्रदान करने में मदद करता है। बालों की ग्रोथ, बालों का झड़ना, रूखापन, बालों का टूटना और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाता है। हाल के दिनों में कई सेलेब्रिटीज ने दावा किया है कि प्याज का रस बालों के झड़ने के साथ-साथ बालों के विकास में भी मदद करता है। पौराणिक कथा के अनुसार प्याज में पाए जाने वाले सल्फर की मात्रा बालों के लिए फायदेमंद होती है। दरअसल प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। सल्फर सिर की त्वचा (स्कैल्प) के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है। इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है और बाल घने होते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ मानसी शिरोलिकर के बताया, “बाल केराटिन (एक प्रोटीन) से बने होते हैं जिसमें सल्फर पाया जाता है। प्याज का रस सल्फर से भी भरपूर होता है। बालों और खोपड़ी को आपस में जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में प्याज का रस मजबूत और घने बालों को बनाने के लिए अतिरिक्त सल्फर प्रदान कर सकता है। इस तरह बालों के झड़ने से रोकने के साथ बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। डॉ पंथ ने अनुसार, “एलोपेसिया एरीटा में बालों के विकास का कारण बनता है। हालांकि बालों के झड़ने या बालों के पतले होने का सबसे आम कारण एंड्रोजेनिक एलोपेसिया है न कि एलोपेसिया एरीटा और एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया पर प्याज के रस के प्रभावों पर कोई वैज्ञानिक डेटा उपलब्ध नहीं है।”


सावधानी से करें प्याज के रस का इस्तेमाल
डॉ मानसी शिरोलिकर इस बात पर सहमति जताते हुए कहती हैं कि बालों को फिर से उगाने के लिए प्याज के रस (onion juice) के इस्तेमाल पर बड़े पैमाने पर शोध नहीं किया गया है। एक छोटे से अध्ययन से पता चला है कि दिन में दो बार स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर प्याज का रस लगाने से कुछ लोगों के बाल दोबारा उगने में मदद मिल सकती है।

एक और शोध में भी हमने देखा कि लगभग 74 प्रतिशत प्रतिभागियों के चार सप्ताह में कुछ बाल फिर से उगे थे जबकि छह सप्ताह में लगभग 87 प्रतिशत लोगों में बालों की रीग्रोथ देखी गई। खास बात यह है कि इन सभी प्रतिभागियों में एलोपेसिया एरीटा की कंडीशन थी. आमतौर पर बालों का झड़ना टेलोजन एफ्लुवियम या एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया की वजह से ज्यादा होता है। लेकिन इस प्रकार के हेयर लॉस पैटर्न पर प्याज कितना प्रभावी हो सकता है, इस बारे में फिलहाल कोई रिसर्च नहीं की गई है।

क्या बालों में प्याज के अर्क का इस्तेमाल करना चाहिए?
डॉ पंत के अनुसार बिना किसी विशेषज्ञ से परामर्श किए इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से मैंने ऐसे कई रोगियों को देखा है, जिन्हें स्कैल्प पर खुजली से लेकर डर्मेटाइटिस, सिर पर प्याज का रस लगाने के बाद बालों के गंभीर रूप से गिरने जैसी एडवर्स रिएक्शन देखने को मिली थीं।” डॉ मानसी ने कहा, “प्याज का रस समस्याएं पैदा कर सकता है, त्वचा पर प्याज के रस लगाने के बाद एलर्जी वाले लोगों में कई लक्षण पैदा हो सकते हैं। इसलिए लगाने से पहले पैच टेस्ट करें कि कहीं आपको एलर्जी तो नहीं है।”

इसके बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार और हर घर में आसानी से मिलने की वजह से प्याज का हेयरकेयर में इस्तेमाल का चलन और भी ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन वहीं कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अभी बातें साइंस साबित नहीं कर सका है, इसीलिए डॉक्टर की सलाह से ही प्याज़ के रस का इस्तेमाल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर : - आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'Goquora' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Comments