सर्दियों में टमाटर सूप पीने के हैं कई फायदे, बीमारियों और बढ़ते ब्लड शुगर को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से मोटापा और मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। सर्दियों के मौसम में शरीर में कई अलग-अलग बदलाव होते हैं,जिन्हें मैनेज करना हमें अच्छे से आना चाहिए और ऐसा न होने पर शरीर में कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां हो सकती है। ठंड का समय आते ही टोमेटो सूप की डिमांड बढ़ जाती है। इसकी अनेक वजहें भी हैं। टमाटर सूप में विटामिन के और कैल्शियम प्रचूर मात्रा में होता है। जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। टमाटर के सूप (tomato soup) में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें विटामिन A,E,C,K और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं ।यह आपको हेल्दी और फिट रखते हैं।
यह लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। टोमेटो सूप ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह स्वस्थ्य के लिए भी लाभदायक है। टोमेटो सूप कई पोषक तत्वों से भरा होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप टोमेटो सूप का सेवन नहीं करते हैं तो आपको इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।


आइए, जानते हैं टमाटर सूप पीने से सेहत को मिलने वाले गजब के फायदे (Tomato Soup Benefits:) : -

इम्यूनिटी बढ़ाए : - शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में टोमेटो सूप काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स रहती है, जिससे शरीर कई अंदरूनी बीमारियों से बचा रहता है। टमाटर का सूप विटामिन A और C का स्त्रोत होता है. विटामिन A, टिशू के विकास के लिए जरूरी होता है। शरीर में रोजाना 16% विटामिन A और 20% विटामिन C की जरूरत होती है और टमाटर का सूप शरीर की इस जरूरत को पूरा करता है।

वजन घटाने में लाभदायक : - वजन कम करने के लिए टमाटर का सूप का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर सूप यदि ऑलिव ऑयल से बनाया जाए तो यह वजन घटाने (weight loss) में मददगार होता है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसे पीने से भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है।।

डायबिटीज में मदद करता है : - हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें क्रोमियम, एक खनिज होता है जो ब्लड शुगर के रेगुलेशन में मदद करता है। क्रोमियम ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए सर्दी के दिनों में बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए टमाटर सूप का सेवन कर सकते हैं।

दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा : - टमाटर के सूप में मौजूद विटामिन सी दिल को मजबूत बनाता है और धमनियों के अवरुद्ध होने और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाता है. यह रक्त वाहिकाओं में वसा के जमाव को कम करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

कैंसर की संभावना को कम कर सकते हैं :- टमाटर सूप में लाइकोपीन और कैरोटोनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, कैंसर की संभावना को कम कर सकते हैं। हफ्ते में तीन दिन यह सूप पीने से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है

हड्डियों के लिए लाभकारी : - इसमें विटामिन K और केल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। टमाटर का सूप रोजाना पीने से यह TNF अल्फा के ब्लड लेवल (blood level) को 34% घटा देता है। शरीर में लाइकोपीन की कमी से हड्डियों पर तनाव बढ़ता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है और नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

विटामिन का अच्छा सोर्स :- टमाटर सूप में विटामिन A और C की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन A, टिशू के विकास के लिए जरूरी होता है। कहते है कि शरीर में रोजाना 16% विटामिन A और 20% विटामिन C की जरूरत होती है और टमाटर सूप इसकी जरूरत को पूरा करता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है :- टमाटर में सेलेनियम होता है, जो रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। एनीमिया से बचने के लिए टमाटर का सूप का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में मौजूद तत्व शरीर में खून की कमी पूरा करते हैं। इसके अलावा टमाटर के सूप में मौजूद सेलेनियम रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाता है। टमाटर का सूप पीने से एनीमिया से बचाव होता है।

दिमाग को भी दुरुस्त रखता है :- दिमाग के लिए टमाटर का सूप का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम दिमाग को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। टमाटर सूप में कॉपर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे नर्वस सिस्टम ठीक रखता है।

डिस्क्लेमर : - आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'Goquora' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Comments